पहला वनडे खेलकर शिखर धवन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड,रोहित को छोड़ सकते हैं पीछे

 


कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल की है। भारत की ओर से अपना पहला वनडे खेल रहे ईशान किशन और कप्तान शिखर धवन ने अर्धशतक लगाए।

कप्तान धवन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किये।उनकी इस उपलब्धि के मौके पर उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए धवन ने धीमी शुरुआत की। उन्होंने 61 गेंदों में अपने वनडे करियर में 33वां अर्धशतक पूरा किया।धवन ने एक छोर संभालकर रखा और इस बीच पृथ्वी शॉ, ईशान किशन व मनीष पांडे के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की।धवन ने 95 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 86 रन बनाए और टीम को जीत दिलवाई।

उपलब्धि

बतौर सलामी बल्लेबाज पूरे किए 10,000 रन

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान धवन ने बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 पूरे किए हैं और वह ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा अन्य चार भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं।धवन ने अपनी 261वीं पारी में 10,000 रनों (बतौर सलामी बल्लेबाज) का आंकड़ा पार किया है।

कुल रन

वनडे, टी-20 और टेस्ट में मिलाकर धवन ने पूरे किए 10,000 रन

धवन ने अपने वनडे करियर में 140 पारियों में 45.93 की औसत से 6,063 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं।उन्होंने 40.61 की औसत से वनडे में 2,315 रन बना लिए हैं।इसके अलावा धवन ने 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 127.41 की स्ट्राइक रेट से 1,673 रन बनाए हैं।ये सभी रन उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज बनाए हैं।

Comments