Posts

Showing posts from July, 2021

पहला वनडे खेलकर शिखर धवन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड,रोहित को छोड़ सकते हैं पीछे

Image
  कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में   भारत   ने श्रीलंका को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल की है। भारत की ओर से अपना पहला वनडे खेल रहे ईशान किशन और कप्तान शिखर धवन ने अर्धशतक लगाए। कप्तान धवन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किये। उनकी इस उपलब्धि के मौके पर उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए धवन ने धीमी शुरुआत की। उन्होंने 61 गेंदों में अपने वनडे करियर में 33वां अर्धशतक पूरा किया। धवन ने एक छोर संभालकर रखा और इस बीच पृथ्वी शॉ, ईशान किशन व मनीष पांडे के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। धवन ने 95 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 86 रन बनाए और टीम को जीत दिलवाई। उपलब्धि बतौर सलामी बल्लेबाज पूरे किए 10,000 रन अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान धवन ने बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 पूरे किए हैं और वह ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा अन्य चार भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतर...